#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ : जैन समाज में इस वर्ष की पहली मासखमण तपस्या

By Next Team Writer

Updated on:

सेवा केंद्र मालू भवन में साध्वी संगीतश्री एवं साध्वी डॉ. परमप्रभा के सान्निध्य में कार्यक्रम सम्पन्न

NEXT 15 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। सोमवार को सेवा केंद्र मालू भवन में जैन समाज की धर्मप्रेमी राजू देवी पुगलिया (धर्मपत्नी स्व. माणकचंद पुगलिया) ने 30 दिन की निराहार तपस्या मासखमण पूर्ण कर समाज के बीच उपस्थित होकर सभी का आशीर्वाद प्राप्त किया। यह तपस्या श्रीडूंगरगढ़ जैन समाज में इस वर्ष की पहली मासखमण तपस्या है।

कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से साध्वी सरसप्रभा ने की। सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी संगीतश्री व साध्वी डॉ. परमप्रभा ने तपस्विनी की तप अनुमोदना की। तपस्विनी बहिन की अनुमोदना में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा से विजयराज सेठिया, महेंद्र मालू (साध्वी प्रमुखा का संदेश वाचन), महिला मंडल से उपाध्यक्ष मधु झाबक, युवक परिषद से अध्यक्ष विक्रम मालू, किशोर मंडल से विशाल बोथरा, अणुव्रत समिति से उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, श्री ओसवाल पंचायत से मंत्री कांतिकुमार पुगलिया व मोहनलाल सेठिया ने विचार रखे और सामूहिक गीतिका प्रस्तुत की।

साध्वी वृंद में साध्वी ललितरेखा, साध्वी चंद्रयशा, साध्वी शांतिप्रभा, साध्वी कमलविभा, साध्वी मुदिताश्री, साध्वी कर्तव्ययशा, साध्वी ऋजुप्रज्ञा, साध्वी संपतप्रभा, साध्वी श्रेयसप्रभा और साध्वी प्रेक्षाप्रभा ने गीतिका व वक्तव्य के माध्यम से अनुमोदना दी।

परिवार की ओर से भिखी देवी दुगड़, इंदु देवी पुगलिया, शिखा पुगलिया, साधना सुराणा और सुशीला पुगलिया ने वक्तव्य व गीतिका से तपस्विनी का अभिनंदन किया। भीकमचंद पुगलिया ने साध्वीयों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सभी का आभार जताया।

तपस्विनी बहिन का सम्मान परिवार की महिलाओं मैना देवी दुगड़, कमला देवी बरडिया सहित जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, महिला मंडल और युवक परिषद द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया ने किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा🟢 सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित🟢 श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो🟢 सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत