#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: RAS के 222 अफसरों के तबादले, कई विभागों में नई नियुक्तियां, देखें पूरी लिस्ट

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 15 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान सरकार ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के 222 अधिकारियों के तबादले कर दिए। वाणिज्य कर विभाग के अतिरिक्त आयुक्त मोहन दान रत्नू को मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाया गया है, जबकि छापों से चर्चा में आए पंकज ओझा को खाद्य सुरक्षा निदेशालय से हटाकर गौ-पालन निदेशक नियुक्त किया गया है। वन विभाग के उप सचिव अशोक कुमार योगी को वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा का विशिष्ट सहायक (एसए) बनाया गया है।

संयुक्त सचिव स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। दिनेश कुमार जांगिड़ को सहकारिता से पशुपालन विभाग भेजा गया है, असलम शेर खान को जल संसाधन से अल्पसंख्यक मामलात विभाग में लगाया गया है। आनंदीलाल वैष्णव को प्रसारण निगम से गृह विभाग भेजा गया है, अरविंद सारस्वत को डीपीआर से खान विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। कार्मिक विभाग के संयुक्त सचिव नरेंद्र कुमार बंसल को जयपुर नगर निगम ग्रेटर का अतिरिक्त आयुक्त बनाया गया है।

शैक्षणिक संस्थानों में भी अहम नियुक्तियां हुई हैं। आशु चौधरी को खान विभाग से राजस्थान यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार बनाया गया है, जबकि देवस्थान विभाग के अतिरिक्त आयुक्त अशोक कुमार को उदयपुर की महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, जयपुर में राजस्व अपील अधिकारी रहे सुरेश कुमार नवल को भरतपुर विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है।

जयपुर नगर निगम ग्रेटर में भी बड़ा बदलाव हुआ है। यहाँ अतिरिक्त आयुक्त सीमा कुमार का तबादला स्थानीय निकाय विभाग में अतिरिक्त निदेशक के रूप में किया गया है, जबकि उनकी जगह नरेंद्र कुमार बंसल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा🟢 सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित🟢 श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो🟢 सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत