#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

17 सितंबर से शुरू होगा सेवा पर्व पखवाड़ा

By Next Team Writer

Published on:

जिले की हर तहसील में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर, 16 विभागों के काम होंगे एक ही जगह

NEXT 15 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। प्रदेशभर में 17 सितंबर से सेवा पर्व पखवाड़े के तहत ग्रामीण सेवा शिविरों की शुरुआत होगी। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की और स्पष्ट निर्देश दिए कि शिविरों में रिलीफ से जुड़े सभी लंबित मामलों का निस्तारण किया जाए, चाहे वे कितने भी पुराने क्यों न हों।

कलेक्टर ने बताया कि पहले सप्ताह शिविर 17 से 20 सितंबर तक लगातार चार दिन लगेंगे। इसके बाद हर सप्ताह गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को शिविर आयोजित होंगे। प्रत्येक तहसील की दो-दो ग्राम पंचायतों में शिविर होंगे और अभियान तब तक चलेगा जब तक हर ग्राम पंचायत कवर नहीं हो जाती। शिविर का समय सुबह 9:30 से शाम 6 बजे तक रहेगा, लेकिन अगर कार्य अधूरे रह जाते हैं तो पूरा होने तक शिविर जारी रहेगा।

बुधवार को इन गांवों में लगेंगे शिविर

बीकानेर: पेमासर, बम्बलू

लूणकरणसर: शेखसर, मानफरसर

श्रीडूंगरगढ़: बाना, कल्याणसर नया

कोलायत: रावनेरी, कोलायत

बज्जू: बीकमपुर, चारणवाला

खाजूवाला: सियासर चौगान, गुल्लूवाली

पूगल: 2 पीबी, पहलवान का बेरा

छतरगढ़: महादेववाली, तख्तपुरा

नोखा: हियांदेसर, रोड़ा

पांचू: पारवा, रासीसर पुरोहितान

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी 16 विभागों के स्टॉल सुबह 10 बजे तक हर हाल में लग जाएं, अन्यथा संबंधित विभागाध्यक्ष जिम्मेदार होंगे। शिविरों में मनरेगा मजदूरों के श्रम कार्ड और टूल किट रजिस्ट्रेशन कराए जाएंगे। साथ ही ई-मित्र कियोस्क के जरिए ई-श्रम कार्ड बनाए जाएंगे और लोगों को मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना से जोड़ा जाएगा। ग्राम सभा भी शिविर वाले दिन ही आयोजित की जाएगी ताकि उसी दिन म्यूटेशन कार्य निपट सके।

शिविरों में राजस्व, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, चिकित्सा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास, जल संसाधन, वन, श्रम, पशुपालन, कृषि, ऊर्जा, आयोजना, खाद्य, जनजातीय एवं क्षेत्रीय विकास तथा आपदा प्रबंधन विभागों के कार्य एक ही स्थान पर किए जाएंगे। इन शिविरों में सरकारी योजनाओं हेतु आवेदन और स्वीकृतियां, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वामित्व योजना के तहत पट्टों का वितरण, बीपीएल परिवारों का सर्वे, बिजली तारों और खंभों की मरम्मत, स्वच्छता और वृक्षारोपण जैसे कार्य प्राथमिकता से होंगे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा🟢 सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित🟢 श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो🟢 सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत