#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सीएम से मिले दशनाम गोस्वामी समाज के प्रतिनिधि

By Next Team Writer

Published on:

मठ-मंदिर की डोली भूमि में पुजारी का नाम दर्ज करने समेत समाधि स्थलों की सुरक्षा की रखी मांग, मुख्यमंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन

NEXT 16 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मंगलवार को दशनाम गोस्वामी समाज का प्रतिनिधिमंडल सीएम हाउस में मिला। समाज ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर चर्चा की।

प्रमुख मांगें

  • मठ-मंदिर की डोली भूमि में पुजारी का नाम शामिल किया जाए।
  • राजस्थान में गोस्वामी समाज के समाधि स्थलों के पट्टे जारी किए जाएं।
  • समाधि स्थलों की सुरक्षा के लिए चारदीवारी बनाई जाए।
  • डोली भूमि पर पुजारी को आम कृषक जैसे अधिकार मिलें।
  • विद्युत और कृषि कनेक्शन तथा फसल तुलाई की सरकारी सुविधाएं उपलब्ध हों।
  • डोली भूमि की जमाबंदी में पुजारी वारिसों के नाम दर्ज हों।
  • जयपुर में समाज के छात्रावास के लिए भूमि आवंटन किया जाए।

सीएम शर्मा ने सभी मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में रहे शामिल

प्रदेश अध्यक्ष महंत बाबूलाल भारती, युवा प्रदेश अध्यक्ष विनोद गिरी गोस्वामी (श्रीडूंगरगढ़), मूर्तिकार महावीर भारती, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष मगागिरी, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष एडवोकेट नाम गिरी, अजमेर से एडवोकेट गजेंद्र पुरी और जयपुर से गणेश पुरी मौजूद रहे।

समाज की ओर से मुख्यमंत्री को शिव प्रतिमा भेंट की गई और सोल साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बीकानेर संभाग का पहला राजकीय वेद विद्यालय शुरू: फिलहाल सिर्फ कक्षा 6 में 40 सीटों पर होंगे प्रवेश, कुछ माह बाद शुरू होगी आवासीय सुविधा🟢 श्रीडूंगरगढ़ अंचल में बारिश की दस्तक, सातलेरा में करीब दो अंगुल वर्षा🟢 कालूबास में जल संकट: देर रात हो रही सप्लाई, नाराज लोगों ने SDM को सौंपा ज्ञापन🟢 यूसीसी का ड्राफ्ट बनाने के लिए जनता से मांगे सुझाव: 10 जुलाई तक तहसील- एसडीएम कार्यालय और वेबसाइट पर दे सकेंगे राय🟢 14 दिन पहले जर्जर घोषित हुआ स्कूल, अब भरभराकर गिरी छत: 75 बच्चों की जान बाल-बाल बची, खुले में लग रही थी कक्षाएं, देखें फ़ोटो🟢 मनरेगा की जगह अब VB-G RAM G योजना लागू: 125 दिन रोजगार, ₹300 प्रतिदिन मजदूरी की गारंटी🟢 गोटन के पास चलती ट्रेन से गिरकर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के यात्री की मौत: जसोल माता के दर्शन कर लौट रहे थे, बाथरूम जाते समय हुआ हादसा