135 लाख की स्वीकृति, दो स्कूलों में बनेंगी आधुनिक साइंस लेब
NEXT 17 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग ने श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है। विभाग ने दो राजकीय विद्यालयों में साइंस लेब निर्माण के लिए 135 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है।
मोमासर और ऊपनी को मिले 67.50-67.50 लाख
स्वीकृति के अनुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोमासर और ऊपनी को 67.50-67.50 लाख रुपए दिए जाएंगे। यहां फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी की आधुनिक प्रयोगशालाएं बनाई जाएंगी।
विधायक ने जताया आभार
विधायक ताराचंद सारस्वत ने इस स्वीकृति पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सरकार में पूर्व में भी श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए कई काम हुए हैं। आने वाले समय में सरकार शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विकास कार्यों को और गति देगी।















