NEXT 17 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बुधवार को श्री विश्वकर्मा मंदिर भवन को भव्य सजावट से संवारा गया। मंदिर परिसर को आकर्षक पुष्पों से सजाया गया। शनिवार सांयकाल भव्य आरती हुई, वहीं बुधवार सुबह यज्ञ अनुष्ठान संपन्न हुआ।

यज्ञ में जोड़े के रूप में घनश्याम सुथार- अनुराधा तथा बीरबल सुथार- जसोदा ने विधिवत भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का संचालन पूनमचंद लेखराव और राजकुमार भदरेचा ने किया।
श्री विश्वकर्मा समाज समिति के अध्यक्ष परमेश्वर भदरेचा ने सभी श्रद्धालुओं को साधुवाद देते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा महाराज का आशीर्वाद समाज पर हमेशा बना रहे।




















