#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बीकानेर स्केटिंग प्रतियोगिता: राजकीय इचरज देवी पटावरी विद्यालय की छात्राओं ने जीते मेडल, ग्राम मोमासर में खुशी की लहर

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 18 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। 14 वर्षीय स्केटिंग प्रतियोगिता में राजकीय इचरज देवी पटावरी विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए।

आइना पुत्री ओमप्रकाश ने स्वर्ण पदक, संगीता पुत्री ताराचंद ने रजत पदक और विक्कीसा पुत्री सांवरमल ने कांस्य पदक हासिल कर गांव का नाम रोशन किया। आइना और संगीता का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

ग्राम पंचायत में हुआ सम्मान समारोह
बाबुलाल गर्ग ने बताया कि ग्राम पंचायत मोमासर में विजेता छात्राओं का भव्य स्वागत किया गया। सरपंच जुगराज संचेती, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज संचेती, विद्याधर शर्मा, मुकेश, गौरी शंकर, श्रवण सैन, बजरंग प्रजापत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य सविता गुप्ता, शिक्षिका सरिता, जयश्री व शिक्षक महेंद्र, सहदेव, जगदीश, रामकिशन, कमलेश और भागीरथ ने छात्राओं का माल्यार्पण कर सम्मान किया।

ग्रामीणों ने छात्राओं की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बीकानेर संभाग का पहला राजकीय वेद विद्यालय शुरू: फिलहाल सिर्फ कक्षा 6 में 40 सीटों पर होंगे प्रवेश, कुछ माह बाद शुरू होगी आवासीय सुविधा🟢 श्रीडूंगरगढ़ अंचल में बारिश की दस्तक, सातलेरा में करीब दो अंगुल वर्षा🟢 कालूबास में जल संकट: देर रात हो रही सप्लाई, नाराज लोगों ने SDM को सौंपा ज्ञापन🟢 यूसीसी का ड्राफ्ट बनाने के लिए जनता से मांगे सुझाव: 10 जुलाई तक तहसील- एसडीएम कार्यालय और वेबसाइट पर दे सकेंगे राय🟢 14 दिन पहले जर्जर घोषित हुआ स्कूल, अब भरभराकर गिरी छत: 75 बच्चों की जान बाल-बाल बची, खुले में लग रही थी कक्षाएं, देखें फ़ोटो🟢 मनरेगा की जगह अब VB-G RAM G योजना लागू: 125 दिन रोजगार, ₹300 प्रतिदिन मजदूरी की गारंटी🟢 गोटन के पास चलती ट्रेन से गिरकर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के यात्री की मौत: जसोल माता के दर्शन कर लौट रहे थे, बाथरूम जाते समय हुआ हादसा