NEXT 18 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। हिन्दू क्रांति सेना राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष विकास डुमोली ने गौसेवक आनंद जोशी को बीकानेर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि जोशी हिंदुत्ववादी विचारधारा को आगे बढ़ाने और संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाएँगे।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आनंद जोशी ने कहा कि वे निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन के दायित्व का निर्वहन करेंगे।
उनकी नियुक्ति पर तहसील अध्यक्ष श्याम गिरी गुसाईं, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष गौरीशंकर स्वामी, नन्दलाल तावनिया, महावीर तावनिया, हरि पारीक, किशोर भाम्भू, विक्रम सिंह, अनिल सिकलीगर, सोनू सिंह, ओमप्रकाश नाई और संदीप नाथ ने माला पहनाकर स्वागत किया।