गजट नोटिफिकेशन जारी, अब नई सीमाओं में होंगे चुनाव
NEXT 19 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राज्यपाल की मंजूरी के बाद नगरपालिका के 40 वार्डों का पुनर्सीमांकन फाइनल हो गया है। इसका गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया। अब आगामी चुनाव इन्हीं नई सीमाओं के आधार पर होंगे।
नगरपालिका के लगभग सभी वार्डों की सीमाएं बदली गई हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि परिसीमन भाजपा के लिए अनुकूल बनाया गया है, हालांकि प्रशासन ने इसे नियम अनुसार बताया है।
अब मतदाता और प्रत्याशी दोनों को नई सीमाओं के हिसाब से अपनी रणनीति तय करनी होगी।
देखें सभी वार्डों का नया सीमांकन

























