#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

विज्ञान मेले में उमड़ा उत्साह, छात्राओं ने मेले में दिखाई सक्रियता

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 20 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के ताल मैदान स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को विज्ञान मेला लगाया गया। विद्यार्थियों ने इसमें विज्ञान और तकनीक से जुड़े आकर्षक प्रोजेक्ट व मॉडल प्रस्तुत किए।

प्राचार्य ममता गोयल ने बताया कि मेले का उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना और उनमें वैज्ञानिक सोच व तकनीकी कौशल विकसित करना है। मेले में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में कुल 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी हुई।

कार्यक्रम के अंत में निर्णायक मंडल ने पूर्णमल, निखिल, सूर्यन, नंदलाल, अनुष्का, अफसार, हर्षिता, मंगलाराम, रामकरण सहित 20 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्राध्यापक बालाराम मेघवाल, दीपक चौधरी, सोनल शर्मा, मदन लाल कड़वासरा, शुभकरण बिस्सु, सोमेंद्र बैंस और डॉ. राधाकिशन सोनी मौजूद रहे।

विज्ञान मेले के बाद विद्यालय में प्रभारी रजनी पाटोदिया के निर्देशन में किशोरी मेला भी आयोजित हुआ। इसमें 27 छात्राओं ने भाग लिया। निर्णायक के रूप में सुखराम रैगर, दुर्गा देवी, रामलाल नाथ सिद्ध, दीपा शर्मा व राधेश्याम रैगर ने भूमिका निभाई। अंत में प्राचार्य ने सभी का आभार जताया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा🟢 सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित🟢 श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो🟢 सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत