#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़: टूटी सड़क, उड़ती धूल, गिरता स्वास्थ्य और…. जिम्मेवार मौन

By Next Team Writer

Updated on:

टूटी सड़क से परेशान दुकानदारों ने जताया आक्रोश, सौंपा ज्ञापन

NEXT 23 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे में जहां वर्षों से टूटी सड़कों के मरम्मत कार्य का इंतजार हो रहा है, वहीं भादानी कटले के आगे की सड़क ड्रेनेज नाले डालने के लिए तोड़ी गई थी। नाले तो बिछा दिए गए, लेकिन सड़क को पुनः दुरुस्त करने की जिम्मेदारी किसी ने नहीं निभाई। नतीजतन पिछले दो महीनों से यह सड़क पूरी तरह बदहाल पड़ी है और सड़क किनारे के दुकानदार परेशानी झेलने को मजबूर हैं।

दुकानदारों का कहना है कि टूटी-फूटी सड़क पर दिनभर धूल उड़ने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। दुकानदार सुरेश भादानी ने बताया कि धूल-मिट्टी के कारण अस्थमा और एलर्जी जैसी शिकायतें आम हो चुकी हैं। साथ ही ग्राहक गिरने के डर से इधर का रुख नहीं कर रहे, जिससे आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।

दुकानदार राजकुमार तावनिया ने बताया कि कई बार नगरपालिका को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया।

थके-हारे दुकानदारों ने मंगलवार को नगरपालिका ईओ के नाम ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही सड़क निर्माण या मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया तो वे धरने पर उतरने को मजबूर होंगे।

आक्रोश जताने वालों में सुरेश कुमार भादानी, पवन कुमार, श्रवण कुमार शर्मा, संदीप दर्जी, वासुदेव सोनी, लक्ष्मण सोनी, राजकुमार भार्गव, सीताराम मेघवाल, बाबुलाल नाई, मनोज सोनी, रूपाराम प्रजापत, महावीर जोशी, ओमप्रकाश तुनगरिया, देवेंद्र, श्यामसुंदर जोशी, दिलीप, सोनू, सुनील, रमेश चौधरी, दीपक सेठिया, श्यामसुंदर पारीक, रमेश, राजकुमार तावनिया, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, पंकज भादानी सहित अनेक दुकानदार शामिल रहे।

ईओ का पदभार सँभाल रहे तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा ने कहा- ” मौका देखने के लिए एईएन या जेईएन को भेजकर इस समस्या के समाधान के बारे में पता लगाया जाएगा। सड़क निर्माण के लिए तकनीकी जानकारी ली जाएगी। और शीघ्र ही दुकानदारों को इस समस्या से निजात दिला दी जाएगी।”

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा🟢 सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित🟢 श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो🟢 सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत