NEXT 23 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले व्यवस्थापकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राकेश सारण के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में व्यवस्थापकों ने बाहों पर काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्वक असंतोष जताया।

गोविंद पारीक, अध्यक्ष, व्यवस्थापक यूनियन श्रीडूंगरगढ़ ने बताया कि राज्य और केंद्र सरकार से लंबित ब्याज समितियों को राहत देने, वर्षों से अटकी स्क्रीनिंग प्रक्रिया पूरी करने और वेतन संबंधी कैडर व्यवस्था लागू करने जैसी मांगें लगातार अनदेखी की जा रही हैं। इसके कारण योग्य कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ नहीं मिल पा रहा और उन्हें आर्थिक असमानता झेलनी पड़ रही है।
उन्होंने कहा कि ऋण पर्यवेक्षकों के रिक्त पदों पर व्यवस्थापकों की भर्ती की जाए ताकि कामकाज बेहतर हो और बेरोजगारी भी कम हो।कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा।
प्रदर्शन में रामनिवास नैण, कल्याण सिंह, लिखमाराम तर्ड, विशनदास स्वामी, रामस्वरूप गोदारा, राजू चोटियां, भागीरथ बाना, डूंगराराम गोदारा, डूंगर सिंह, मालाराम बाडेला, रेवंतराम, भवानी शंकर, राजेश कुमार सहित क्षेत्र की सभी समितियों के व्यवस्थापक शामिल हुए।





















