3.23 करोड़ का आय-व्यय अनुमोदित, बालिका छात्रावास में लाइब्रेरी का शुभारंभ
NEXT 23 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। महर्षि दयानन्द सरस्वती छात्रावास विकास समिति की बैठक मंगलवार को छात्रावास परिसर में हुई। अध्यक्षता एडवोकेट श्यामसुन्दर आर्य ने की। मंत्री सुशील सेरडिया ने भवन निर्माण कार्यों की रिपोर्ट और 3.23 करोड़ की आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय और घोषणाएं हुईं।

बैठक की बड़ी बातें
- लाइब्रेरी शुरू – संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में एडवोकेट श्यामसुन्दर आर्य व गणमान्यजनों ने नई लाइब्रेरी का शुभारंभ किया।
- कमरा निर्माण की घोषणा – स्व. ज्यानी देवी व स्व. चुन्नाराम ज्यानी (लिखमादेसर) की स्मृति में उनके पुत्र देवाराम व भगवानाराम ज्यानी ने छात्रावास में कमरा निर्माण की घोषणा की।
- दान सहयोग –
- स्व. ज्ञानीराम गोदारा (पिपासरिया) की स्मृति में पुत्र रामेश्वरलाल व पौत्र राजपाल ने ₹1.01 लाख देने की घोषणा की।
- स्व. मालाराम जाखड़ (इन्दपालसर) की स्मृति में घोषित ₹5.41 लाख का चेक एडवोकेट राजुराम जाखड़ ने मैनेजमेंट को सौंपा।
- स्व. भूराराम सेरडिया (दुसारणा बड़ा) की स्मृति में घोषित ₹1.01 लाख पौत्र सुशील सेरडिया ने भेंट किया।
- बालिका छात्रावास में सीसीटीवी कैमरे हेतु बीरबलराम व रामलाल पुत्र हिम्मताराम जाखड़ (बेनिसर) ने ₹1.25 लाख की सहयोग राशि दी।
- आगामी कार्यक्रम – 28-29 सितम्बर को लोकनायक लूणाराम सारण की पुण्यतिथि पर दो दिवसीय आयोजन होगा।

अध्यक्ष एडवोकेट श्यामसुन्दर आर्य ने दानदाता परिवारों का आभार जताते हुए कहा कि “दानदाताओं ने शिक्षा क्षेत्र में युग निर्माण की आधारशिला रखी है। आने वाले समय में यह मजबूत शिक्षा व्यवस्था का आधार बनेगी।”

बैठक में रिटायर्ड तहसीलदार चन्द्राराम कुकणा, पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलेरी, एडवोकेट राजुराम जाखड़, हिम्मताराम जाखड़ सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन व छात्र मौजूद रहे।




















