NEXT 24 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। गांव रीड़ी से बुधवार को हर्ष और उल्लास के बीच संघ की रवानगी हुई। श्रीसालानाथ जी महाराज सुपरफास्ट डाक ध्वजा सुबह 11:30 बजे निकली। युवा यात्रियों ने पूरे जोश के साथ दौड़ शुरू की और करीब 5 घंटे 15 मिनट में 91 किमी का सफर तय करते हुए शाम 4:45 बजे कतरियासर पहुंचे।

यात्रियों ने पहुंचकर जसनाथजी महाराज और मां कल्लादे के दर्शन किए। इस दौरान माहौल भक्तिमय हो उठा। सामाजिक कार्यकर्ता पुरनाथ सिद्ध ने बताया कि युवाओं की यह दौड़ आस्था और ऊर्जा का अद्भुत उदाहरण है।






















