NEXT 25 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। श्यामभक्त गणेशाराम सोनी ‘बाना’ द्वारा खाटूश्याम बाबा की भक्ति में 2 अक्टूबर को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
आयोजक मनोज सोनी ने बताया कि इस अवसर पर बाबा श्याम का दरबार विशेष रूप से सजाया जाएगा। अखण्ड ज्योत प्रज्वलित की जाएगी तथा बाबा का अलौकिक श्रृंगार विभिन्न पुष्पों, आकर्षक वस्त्रों व इत्र से किया जाएगा। पुष्प व इत्र वर्षा भक्तों के लिए विशेष आकर्षण रहेगी।
भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक मास्टर नानू ‘बर्फानी बाबा’, कुमार गुलशन (जयपुर) और हीरालाल सिखवाल (श्रीडूंगरगढ़) अपनी प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बनाएंगे। कार्यक्रम शाम 6 बजे से प्रारंभ होगा।




















