#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

वरिष्ठ कथाकार श्याम जांगिड़ को मिलेगा ‘श्री चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार 2025’

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 25 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थानी भाषा के वरिष्ठ कथाकार श्याम जांगिड़ को उनके कथा-संग्रह ‘नेम धरम’ पर प्रतिष्ठित श्री चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार 2025 प्रदान किया जाएगा। इसकी घोषणा गुरुवार को उद्योगपति राधाकृष्ण सोमानी ने की।

इस पुरस्कार में शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र के साथ ₹31,000 की सम्मान राशि दी जाती है। निर्णायक मंडल में तीन वरिष्ठ राजस्थानी लेखक शामिल होते हैं।

श्याम जांगिड़ पिछले पांच दशकों से हिन्दी और राजस्थानी दोनों भाषाओं में सक्रिय लेखन कर रहे हैं। राजस्थानी में उनके तीन कथा-संग्रह प्रकाशित हैं, जबकि हिन्दी में उन्होंने कहानी, उपन्यास और यात्रा संस्मरण की अनेक कृतियाँ दी हैं। उनके उपन्यास व्यापक रूप से चर्चित रहे हैं और उनकी कई कहानियाँ विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में भी शामिल की गई हैं।

पुरस्कार समिति के संयोजक डाॅ. चेतन स्वामी ने बताया कि इनलैंड सोमानी फाउंडेशन विगत छह वर्षों से यह पुरस्कार प्रदान कर रहा है। फाउंडेशन के लक्ष्मीनारायण सोमानी का मानना है कि राजस्थानी भाषा के विकास में कहानी विधा का विशेष योगदान है, इसलिए हर वर्ष कथा प्रतियोगिता आयोजित कर चयनित कृति को सम्मानित किया जाता है।

यह पुरस्कार समारोह शीघ्र ही भव्य आयोजन के रूप में संपन्न होगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा🟢 सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित🟢 श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो🟢 सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत