NEXT 25 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। पूनरासर पैदल यात्री संघ की ओर से चौथी पैदल यात्रा फेरी का आयोजन 6 अक्टूबर को होगा। यह यात्रा सुबह 7 बजे बालाजी मंदिर, श्री बजरंग धोरा, आडसर बास, श्रीडूंगरगढ़ से डीजे व झांकी के साथ धूमधाम से रवाना होगी।
इस अवसर पर विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार विशेष अतिथि रहेंगे।
यात्रा की व्यवस्थाएं संतोष सुथार, ओमप्रकाश सुथार, सांवरमल सुथार, बंसीलाल सुथार, कैलाश पारिक और सुरेन्द्र नाई द्वारा की जाएंगी।
इच्छुक श्रद्धालु संपर्क कर पंजीकरण करवा सकते हैं।
- राधेश्याम सुथार – 9680635984
- रामदेव सुथार – 8890364902
- परमेश्वरलाल सुथार – 9057564766




















