पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि
NEXT 26 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक गोदारा ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने में अहम योगदान रहा। उनके नेतृत्व में देश ने आर्थिक सुधारों की नई ऊंचाइयां हासिल कीं।
इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा, मनोज पारख, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कन्हैयालाल सोमानी, विमल भाटी, पार्षद मंगतूराम मेघवाल, संदीप मारू, प्रदीप पुरोहित, रमेश बासनीवाल, मुंशी टेलर, बालचंद प्रजापत, सीताराम बाना, राजेश मंडा, प्रकाश दुसाद, विमल नाई, इकराज खान, राकेश सिद्ध, चेनजी सेवग, लालचंद कूकना, चंद्रप्रकाश गुरावा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।















