जयकारों और डीजे की भक्ति धुनों के बीच सत्तासर से हुआ प्रस्थान, मां के जन्मदिवस पर धोक लगाकर लेंगे आशीर्वाद
NEXT 26 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। पाबूजी भक्त मंडली सत्तासर देशनोक पैदल यात्री संघ शुक्रवार सुबह 7 बजे गाजे-बाजे और डीजे की भक्ति धुनों पर जयकारों के बीच करणी माता के दर्शन के लिए रवाना हुआ।

संघ के व्यवस्थापक दिनेश सिण्डोलिया ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी श्रद्धालु मां करणी के 27वीं फैरी देने के लिए यात्रा पर निकले हैं। यात्रा से पहले श्रद्धालुओं ने सत्तासर स्थित करणी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

ग्रामीणों ने जयकारों के साथ यात्रियों का स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर समाजसेवी विक्रम सिंह सत्तासर, मनाराम शर्मा, मगाराम, तुलछाराम सहू, भंवर सिंह पंवार, मानसिंह पंवार, इंद्रचंद शर्मा, बालकिशन शर्मा, जीतू सिंह, जेठू सिंह, हिराराम मेघवाल सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
संघ मां करणी के जन्मदिवस पर देशनोक पहुंचकर धोक लगाकर आशीर्वाद प्राप्त करेगा।





















