#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

वीर बिग्गाजी महाराज मंदिरों में 4-5 अक्टूबर को दो दिवसीय मेला और भव्य जागरण

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 27 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान के लोकदेवता, सूर्यवंशी गौ रक्षक शिरोमणि श्री वीर बिग्गाजी जी महाराज के पावन मंदिरों शीश देवली रीड़ी और बिग्गाजी धड़देवली में इस वर्ष भी परंपरागत दो दिवसीय मेला धूमधाम से आयोजित होगा।

पहले दिन 4 अक्टूबर की रात को भव्य जागरण का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
दूसरे दिन 5 अक्टूबर को सवामणी व मेला आयोजित किया जाएगा, जहां भक्तजन प्रसाद ग्रहण करेंगे और दादाजी से अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना करेंगे।

सामाजिक कार्यकर्ता पुरनाथ सिद्ध जाखड़ ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

भजन संध्या में होंगे प्रसिद्ध कलाकारों के भजन और झांकियां

भव्य जागरण में क्षेत्र के सुप्रसिद्ध भजन गायक अनिल सैन, दौलत गर्वा, पूजा जांगिड़, तुलसीराम बोड़वा, ओपी हटिला अपनी प्रस्तुति देंगे।

वहीं नृत्य कलाकार खुशी चौधरी, ममता भारती, विक्की चौधरी, मनीषा जाखड़ मंच पर अपनी अद्भुत प्रस्तुतियों से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर देंगे।
इसके साथ ही प्रसिद्ध झांकी ग्रुप द्वारा धार्मिक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेंगी।

भक्तों में उत्साह, तैयारियां जोरों पर

दोनों मंदिरों में मेला और जागरण को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। आयोजन समिति द्वारा व्यवस्थाएं पुख्ता की जा रही हैं ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा🟢 सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित🟢 श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो🟢 सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत