बलवान जिम में सुबह 7 बजे से प्रतियोगिता, विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार
NEXT 27 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे में युवाओं को फिटनेस के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से बलवान जिम की ओर से आइकॉन ऑफ फिटनेस 2025 प्रतियोगिता का आयोजन रविवार सुबह 7 बजे से किया जाएगा।
जिम संचालक धीरज सैन ने बताया कि प्रतियोगिता में युवक और युवतियों दोनों के लिए अलग-अलग श्रेणियां रखी गई हैं।
युवकों के लिए चिन-अप, बेंच प्रेस, प्लैंक और पुशअप प्रतियोगिता होगी, वहीं युवतियों के लिए स्क्वैट्स, बेंच प्रेस, प्लैंक और पुशअप की स्पर्धाएं होंगी।
विजेताओं को आकर्षक पुरस्कारों और सम्मान पत्रों से सम्मानित किया जाएगा, जबकि सभी प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।
धीरज सैन ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रायोजक हैं संदीप ज्वेलर्स के संदीप सोनी, और मीडिया पार्टनर है नेक्स्ट न्यूज़ पोर्टल।
आयोजन को लेकर युवाओं में उत्साह का माहौल है। सुबह से ही जिम परिसर में प्रतिभागियों की उपस्थिति रहने की संभावना है।





















