भव्य आयोजन में शहरभर से पहुंचे श्रद्धालु, कन्याओं को दिए उपहार और प्रसाद
NEXT 28 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। सेवा भारती समिति श्रीडूंगरगढ़ की ओर से रविवार को सेवा धाम छात्रावास में भव्य कन्या पूजन महोत्सव का आयोजन हुआ। धार्मिक माहौल में हुए इस आयोजन में नगरभर से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम में सेवा बस्तियों की 400 कन्याओं का विधिवत पूजन किया गया। कन्याओं को उपहार, भोजन और आशीर्वाद देकर सम्मानित किया गया।

पूजन विधि का संचालन करौली के पंडित शशि देव शर्मा ने किया। उन्होंने मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई और कहा कि कन्याएँ देवी स्वरूप हैं, उनका पूजन समाज में नारी सम्मान का प्रतीक है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा भारती के जिला अध्यक्ष इंदरचंद तापड़िया ने की। उन्होंने कहा कि “कन्या पूजन हमारी संस्कृति की आत्मा है। यह परंपरा नारी शक्ति के प्रति श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है।”

आयोजन में शहर के कई प्रतिष्ठित व्यक्ति मौजूद रहे, जिनमें से जगदीश प्रसाद मूंधड़ा, पदमा मूंधड़ा, विश्व हिंदू परिषद के भंवरलाल दुगड़, थानमल भाटी, मधु झाबक, दीपमाला डागा, माली देवी,
आदर्श विद्या मंदिर की प्रधानाध्यापिका कंचन व्यास, मोहनलाल व्यास, परमेश्वर गोदारा, गिरधारी जाखड़, शिक्षाविद सुब्रत कुंडू, लूणकरण धूपड और सेवा भारती के कोषाध्यक्ष भुवनेश करवा शामिल रहे।

अंत में सामूहिक भंडारा रखा गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सेवा भारती समिति ने सभी कार्यकर्ताओं, दानदाताओं और सहयोगियों का आभार जताया और कहा कि इस आयोजन ने समाज में नारी सम्मान की परंपरा को और मजबूती दी।





















