#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बिग्गा बास में नवरात्र पर बंगाली समाज की धूम, लगातार चौथी बार होगा दुर्गा पूजा महोत्सव, 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रहेगा आयोजन

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 28 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर इस बार भी बिग्गा बास में बंगाली समाज की ओर से पारंपरिक दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। खास बात यह है कि यह आयोजन लगातार चौथे वर्ष हो रहा है। समाज के युवाओं ने उत्साहपूर्वक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

आयोजन समिति के अनुसार, 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक प्रतिदिन मूर्ति पूजा और विशेष आरती होगी। वहीं 2 अक्टूबर को विधिवत माँ सिंदूर पूजन के बाद मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। पूजा स्थल बिग्गा बास पेड़ीवाल भवन (बाबा हरिरामजी मंदिर) के पास बनाया गया है, जहाँ पूरे नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहेगी।

चारों दिन पूजा-अर्चना के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। इसमें बंगाली दुर्गा नृत्य, डांडिया और गरबा नृत्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। स्थानीय लोग व श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

बंगाली समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि परंपरा और आस्था को जीवंत रखने के उद्देश्य से यह आयोजन हर वर्ष किया जा रहा है, ताकि नई पीढ़ी भी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ी रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बीकानेर संभाग का पहला राजकीय वेद विद्यालय शुरू: फिलहाल सिर्फ कक्षा 6 में 40 सीटों पर होंगे प्रवेश, कुछ माह बाद शुरू होगी आवासीय सुविधा🟢 श्रीडूंगरगढ़ अंचल में बारिश की दस्तक, सातलेरा में करीब दो अंगुल वर्षा🟢 कालूबास में जल संकट: देर रात हो रही सप्लाई, नाराज लोगों ने SDM को सौंपा ज्ञापन🟢 यूसीसी का ड्राफ्ट बनाने के लिए जनता से मांगे सुझाव: 10 जुलाई तक तहसील- एसडीएम कार्यालय और वेबसाइट पर दे सकेंगे राय🟢 14 दिन पहले जर्जर घोषित हुआ स्कूल, अब भरभराकर गिरी छत: 75 बच्चों की जान बाल-बाल बची, खुले में लग रही थी कक्षाएं, देखें फ़ोटो🟢 मनरेगा की जगह अब VB-G RAM G योजना लागू: 125 दिन रोजगार, ₹300 प्रतिदिन मजदूरी की गारंटी🟢 गोटन के पास चलती ट्रेन से गिरकर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के यात्री की मौत: जसोल माता के दर्शन कर लौट रहे थे, बाथरूम जाते समय हुआ हादसा