#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

जयकारों से गूंजा सातलेरा: “लागे तावड़ो सालासर के मेला में…” भजनों संग रवाना हुए दो पैदल यात्री संघ

By Next Team Writer

Published on:

गांव की गलियों में उड़ती गुलाल, बजरंगबली के जयकारों से गूंजा माहौल, आस्था से सराबोर हुए ग्रामीण

NEXT 28 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। रविवार सुबह गांव सातलेरा भक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आया। डीजे पर बजते भक्ति गीत “लागे तावड़ो सालासर के मेला में, मेरी मां बाबे ने कह दे ताण छतरी”, हाथों में लाल ध्वज, पैरों में बंधे घुंघरू और जय बजरंगबली के नारों के बीच जब श्रद्धालु नाचते-गाते निकले तो पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूब गया।
आज सुबह सातलेरा से एक साथ दो पैदल यात्री संघ सालासर धाम के लिए रवाना हुए- श्री सालासर पैदल यात्री संघ और बाबा रामदेव सुपरफास्ट संघ

सुंदरकांड पाठ के बाद रवाना हुआ श्री सालासर पैदल यात्री संघ

रवानगी से पहले शनिवार को बाबा बजरंगबली मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। मंदिर पुजारी जीवनदास स्वामी ने संघ को ध्वजा सौंपते हुए तिलक लगाकर शुभकामनाएं दीं।
जयकारों की गूंज के बीच संघ गांव के मंदिरों में धोक लगाता हुआ वीर बिग्गाजी महाराज धड़ देवली धाम पहुंचा, जहां पूजा-अर्चना के बाद सालासर धाम के लिए प्रस्थान किया।
संघ के व्यवस्थापक बजरंगदास स्वामी और कुंभाराम तावनियां ने बताया कि संघ में 152 पैदल यात्री शामिल हैं। संचालक रामनिवास और जितेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि संघ मंगलवार शाम सालासर धाम पहुंचेगा और बाबा बजरंगबली के दर्शन कर आशीर्वाद लेगा।

बाबा रामदेव सुपरफास्ट संघ भी रवाना

इसी तरह, बाबा रामदेव सुपरफास्ट संघ भी रविवार सुबह बाबा रामदेव मंदिर में पूजा-अर्चना और ज्योत दर्शन के बाद रवाना हुआ।
मंदिर पुजारी रेवंतराम मेहरा ने यात्रियों को तिलक लगाकर शुभकामनाएं दीं।
संघ ने भी गांव के मंदिरों में धोक लगाई और वीर बिग्गाजी धाम में पूजा के बाद सालासर के लिए प्रस्थान किया। संघ के व्यवस्थापक मानाराम मेहरा ने बताया कि इस संघ में 40 पैदल यात्री शामिल हैं।

गांव की गलियों में उड़ती गुलाल, डीजे पर भक्ति गीतों की गूंज, नाचते-गाते श्रद्धालु और जयकारों से भरा माहौल देखकर हर कोई भावविभोर हो उठा। दोनों संघों की रवानगी से पूरा गांव सातलेरा आज आस्था और श्रद्धा के रंग में रंग गया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा🟢 सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित🟢 श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो🟢 सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत