#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जारी किया बड़ा आदेश: 11,838 प्राध्यापकों को मिली उप-प्राचार्य पद पर पदोन्नति, देखें पूरी लिस्ट

By Next Team Writer

Published on:

07 अक्टूबर तक करना होगा ऑफलाइन कार्यग्रहण, ऑनलाइन नहीं चलेगा

NEXT 29 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान के माध्यमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर ने सोमवार को बड़ा आदेश जारी करते हुए डीपीसी वर्ष 2023-24 और 2024-25 के लिए कुल 11,838 प्राध्यापकों को उप-प्राचार्य (Vice Principal) पद पर पदोन्नति दी है।
इसमें 2023-24 के 8,139 और 2024-25 के 3,699 कार्मिक शामिल हैं। चयन प्रक्रिया विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक दिनांक 26 सितंबर 2025 में की गई अनुशंसा पर आधारित रही।

ऑफलाइन कार्यग्रहण जरूरी, ऑनलाइन नहीं मान्य

निदेशक सीताराम जाट (IAS) द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी चयनित कार्मिकों को 07 अक्टूबर 2025 तक अपने वर्तमान कार्यस्थल पर ऑफलाइन कार्यग्रहण करना अनिवार्य होगा।
शाला दर्पण पोर्टल पर ऑनलाइन कार्यग्रहण नहीं किया जाए, केवल DPC Entry Tab में ऑफलाइन कार्यग्रहण की प्रविष्टि आवश्यक है।

यदि कोई कार्मिक पदोन्नति स्वीकार नहीं करना चाहता, तो उसे 06 अक्टूबर 2025 तक पदोन्नति परित्याग पत्र संबंधित संस्था प्रधान के माध्यम से जमा कराकर विभाग की ईमेल आईडी [email protected]
पर भेजना होगा। अन्य किसी ईमेल पर भेजी गई सूचना स्वीकार्य नहीं होगी

वेतन लाभ कार्यग्रहण की तिथि से

पदोन्नत कार्मिकों को वेतन लाभ कार्यग्रहण की तिथि से ही प्राप्त होगा। साथ ही 01 जून 2002 के बाद दो से अधिक संतान वाले कार्मिकों का वेतन कार्मिक विभाग की अधिसूचना दिनांक 16.03.2023 के अनुसार तय किया जाएगा। यह निर्णय वर्तमान में उच्च न्यायालय के अंतिम निर्णय पर निर्भर रहेगा।

कार्यग्रहण नहीं किया तो पदोन्नति स्वतः निरस्त

यदि कोई चयनित प्राध्यापक 07 अक्टूबर तक कार्यग्रहण नहीं करता और परित्याग भी नहीं देता, तो उसकी पदोन्नति स्वतः निरस्त मानी जाएगी। एक बार कार्यग्रहण कर लेने के बाद पदोन्नति परित्याग या पदावनति संभव नहीं होगी।

दिव्यांग वर्ग और जांचाधीन मामलों पर विशेष निर्देश

  • दिव्यांग श्रेणी में चयनित कार्मिकों से प्रमाणपत्र अनिवार्य रूप से प्राप्त किया जाए।
  • जिनके विरुद्ध विभागीय जांच (CCA 16/17) चल रही है, उनके कार्यग्रहण से पहले जांच की तिथि सुनिश्चित की जाए।

संस्था प्रधान की जिम्मेदारी तय

संस्था प्रधान यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी चयनित कार्मिकों का ऑफलाइन कार्यग्रहण / परित्याग शाला दर्पण पोर्टल में दर्ज हो और ईमेल द्वारा सूचना भेजी जाए। निर्धारित समय सीमा में प्रविष्टि नहीं होने पर संस्था प्रधान की जवाबदेही तय की जाएगी।

कुल चयनित संख्या: 11,838
डीपीसी वर्ष: 2023-24 (8139), 2024-25 (3699)
पद: उप-प्राचार्य (Vice Principal)
वेतन स्तर: Pay Matrix Level-14
कार्यग्रहण की अंतिम तिथि: 07 अक्टूबर 2025
ईमेल: [email protected]

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा🟢 सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित🟢 श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो🟢 सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत