#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

घूमर बनेगा राजस्थान की पहचान: बीकानेर में डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में होगा “घूमर फेस्टिवल 2025”

By Next Team Writer

Published on:

गुजरात के गरबा की तरह अब घूमर को भी मिलेगी नेशनल-इंटरनेशनल पहचान


NEXT  29 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान की संस्कृति का प्रतीक घूमर अब नेशनल और इंटरनेशनल पहचान की ओर कदम बढ़ा चुका है। गुजरात के गरबा की तरह अब राजस्थान में भी बड़े स्तर पर घूमर फेस्टिवल 2025 आयोजित होने जा रहा है।
15 नवंबर की शाम 6 बजे, राज्य के सातों संभाग मुख्यालयों– बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर में एक साथ यह आयोजन होगा।

बीकानेर में फेस्टिवल का आयोजन डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में एडीएम सिटी रमेश देव की अध्यक्षता में विभागों के बीच समन्वय बैठक हुई।

घूमर फेस्टिवल में क्या होगा खास

  • हर संभाग मुख्यालय पर एक साथ होगा आयोजन
  • 12 साल से अधिक उम्र की सभी महिलाएं और बालिकाएं कर सकेंगी हिस्सा
  • पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में ही मिलेगा प्रवेश
  • रजिस्ट्रेशन फ्री रहेगा, अक्टूबर के पहले सप्ताह से शुरू होगा
  • रजिस्ट्रेशन करवाने वालों को ऑनलाइन सर्टिफिकेट भी मिलेगा
  • 7 दिन की वर्कशॉप कराई जाएगी ताकि परफॉर्मेंस प्रोफेशनल लगे

पांच कैटेगरी में पुरस्कार

फेस्टिवल में केवल ग्रुप डांस को पुरस्कृत किया जाएगा।
पांच कैटेगरी में विजेता और उपविजेता को मिलेंगे कैश प्राइज

  1. बेस्ट ग्रुप डांस
  2. बेस्ट ग्रुप कॉस्टयूम
  3. बेस्ट ग्रुप ज्वेलरी
  4. बेस्ट ग्रुप सिंक्रोनाइजिंग
  5. बेस्ट ग्रुप कोरियोग्राफर

एकल प्रस्तुति को पुरस्कार श्रेणी में शामिल नहीं किया गया है।

ग्रुप में 20 से ज्यादा सदस्य हुए तो बोनस

पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल राठौड़ ने बताया कि अगर किसी ग्रुप में 20 से अधिक सदस्य होंगे, तो प्रत्येक सदस्य को ₹500 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

उन्होंने कहा- “हम चाहते हैं कि घूमर को उसी तरह की पहचान मिले जैसी गुजरात के गरबा को मिली है। भविष्य में यूनेस्को की हेरिटेज लिस्ट में घूमर को शामिल कराने की दिशा में यह पहला कदम है।”

स्टॉल भी लगेंगे, लोकल उत्पादों को बढ़ावा

फेस्टिवल में उद्योग विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से स्थानीय उत्पादों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इससे महिलाओं के स्वावलंबन और लोकल उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा।

बैठक में सहायक पर्यटन अधिकारी नेहा शेखावत, वरिष्ठ सहायक योगेश राय, सहायक प्रोग्रामर संदीप टेलर समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा🟢 सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित🟢 श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो🟢 सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत