#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

लोकनायक लूणाराम सारण की 29वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

By Next Team Writer

Published on:

प्रतिभा सम्मान समारोह में नन्हें प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

NEXT 29 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास में लोकनायक स्व. लूणाराम सारण की 29वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट श्यामसुन्दर आर्य ने की।

सारण की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि लूणाराम सारण गरीब, किसान और मजदूरों की आवाज थे, जिन्होंने ईमानदारी और कर्त्तव्यनिष्ठा की मिसाल कायम की।

वक्ताओं ने कहा – सारण आज भी हैं प्रेरणास्त्रोत

कार्यक्रम में पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने कहा कि सारण जैसे लोकनायक समाज में कम ही होते हैं। पूर्व प्रधान सुरजमल चौधरी ने कहा कि वे आजीवन सर्वसमाज के लिए संघर्षरत रहे। पूर्व जिला प्रमुख मेघाराम महिया ने कहा कि विद्यार्थियों ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सारण को सच्ची श्रद्धांजलि दी है।

छात्रावास प्रबंध समिति अध्यक्ष एडवोकेट श्यामसुन्दर आर्य ने कहा कि सारण के विचार आज भी समाज के लिए दिशा देने वाले हैं, वे सर्वोदय समाज की विचारधारा से प्रेरित होकर जीवनभर समाजहित में समर्पित रहे।

गणमान्य उपस्थित रहे, सारण के जीवन पर डाला प्रकाश

कार्यक्रम में समाजसेवी तुलसीराम चोरडिया, सेवानिवृत्त न्यायाधीश दयाराम गोदारा, तुलछीराम गोदारा, लक्ष्मणराम खिलेरी, सुभाष पुनिया सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे। वक्ताओं ने सारण के संघर्षमय जीवन और जनहित कार्यों को समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया।

कार्यक्रम का संचालन सुशील सेरडिया ने किया। उन्होंने सारण की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन समाजसेवा के लिए समर्पित रहा।

प्रतिभा सम्मान समारोह में 12 विजेताओं का हुआ सम्मान

सारण की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर 28 सितम्बर को आयोजित सामान्य ज्ञान, भाषण व कविता प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 12 विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

विजेता प्रतिभाएं

6 से 14 वर्ष आयु वर्ग
नरेंद्र मालावत, सेवाधाम, श्रीडूंगरगढ़; दामिनी सारस्वत पुत्री रामप्रताप सारस्वत, श्रीडूंगरगढ़;  गौरव राणा पुत्र आशुतोष राणा, इन्दपालसर बड़ा

14 से 18 वर्ष आयु वर्ग
विकास भुंवाल, पुत्र कुम्भाराम भुंवाल, लिखमीसर उत्तरादा
भावना पारीक, पुत्री आईदान पारीक, लिखमादेसर
कविता, पुत्री सांवरमल, लिखमादेसर

18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग
कन्हैयालाल, पुत्र आदुराम भुंवाल, लिखमीसर उत्तरादा
परमेश्वरलाल ज्याणी, पुत्र सोहनलाल ज्याणी, लिखमीसर उत्तरादा
विक्रम भुंवाल, पुत्र मुखराम भुंवाल, लिखमीसर उत्तरादा

भाषण व कविता प्रतियोगिता
गार्गी गुर्जर पुत्री किशनलाल गुर्जर, श्रीडूंगरगढ़
गीता पुत्री रामकरण पारीक, लिखमादेसर
दिव्यांशी पुत्री बजरंगलाल सुथार, श्रीडूंगरगढ़

कार्यक्रम के अंत में छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू एवं बिग्गा सरपंच जसवीर सारण ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा🟢 सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित🟢 श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो🟢 सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत