#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

खाद बीज एसोसिएशन का चुनाव: मुखराम गोदारा बने तहसील अध्यक्ष

By Next Team Writer

Published on:

सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी, पूर्व अध्यक्ष मामराज भादू ने दी बधाई

NEXT 30 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। तेजा मंदिर परिसर में मंगलवार को खाद बीज एसोसिएशन की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सभी सदस्यों ने एकमत से मुखराम गोदारा (सूडसर) को एसोसिएशन का तहसील अध्यक्ष चुना।

नई कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष पद पर गोपीराम सियाग, सचिव पद पर रामलाल महिया, उपाध्यक्ष पद पर जगदीश पारीकशंकरनाथ, सह सचिव पद पर सुल्तान स्वामी और भैराराम महिया को जिम्मेदारी दी गई। मीडिया प्रभारी का दायित्व आसाराम बाना को सौंपा गया।

समिति के सदस्य के रूप में बनवारी पिलानियां, सुभाष विश्नोई, लिखमाराम, राजेंद्र विश्नोई और रामलाल को शामिल किया गया।

नत्थुनाथ ज्याणी ने बताया कि चुनाव संपन्न करवाने के लिए बीकानेर जिला एसोसिएशन से इंद्र तिवाड़ी, कृपाराम, मनोज रिंटोड़, सुरेंद्र गोदारामहेंद्र दुसाद प्रभारी के रूप में उपस्थित रहे।

पूर्व अध्यक्ष मामराज भादू ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी और कहा कि नई टीम संगठन को और मजबूत करेगी। नव निर्वाचित अध्यक्ष मुखराम गोदारा ने सदस्यों का आभार जताया और कहा कि वे एसोसिएशन के हित में पारदर्शी और सामूहिक रूप से कार्य करेंगे।

बैठक में लेखराम गोदारा, भैराराम महिया, रामपाल, विश्वनाथ ज्याणी, ओमप्रकाश बाना, मुन्नीराम बाना, मुकेश ज्याणी, बाबूलाल स्वामी, अर्जुनराम दुसाद, जेठमल बाना सहित क्षेत्र के सभी खाद-बीज व्यापारी मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बीकानेर संभाग का पहला राजकीय वेद विद्यालय शुरू: फिलहाल सिर्फ कक्षा 6 में 40 सीटों पर होंगे प्रवेश, कुछ माह बाद शुरू होगी आवासीय सुविधा🟢 श्रीडूंगरगढ़ अंचल में बारिश की दस्तक, सातलेरा में करीब दो अंगुल वर्षा🟢 कालूबास में जल संकट: देर रात हो रही सप्लाई, नाराज लोगों ने SDM को सौंपा ज्ञापन🟢 यूसीसी का ड्राफ्ट बनाने के लिए जनता से मांगे सुझाव: 10 जुलाई तक तहसील- एसडीएम कार्यालय और वेबसाइट पर दे सकेंगे राय🟢 14 दिन पहले जर्जर घोषित हुआ स्कूल, अब भरभराकर गिरी छत: 75 बच्चों की जान बाल-बाल बची, खुले में लग रही थी कक्षाएं, देखें फ़ोटो🟢 मनरेगा की जगह अब VB-G RAM G योजना लागू: 125 दिन रोजगार, ₹300 प्रतिदिन मजदूरी की गारंटी🟢 गोटन के पास चलती ट्रेन से गिरकर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के यात्री की मौत: जसोल माता के दर्शन कर लौट रहे थे, बाथरूम जाते समय हुआ हादसा