सीएम भजनलाल शर्मा ने किया वर्चुअल शिलान्यास, विधायक ताराचंद सारस्वत बोले- यह ऐतिहासिक पल
NEXT 30 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ को एक ऐतिहासिक सौगात मिली। बजट 2025-26 की घोषणा के तहत ₹2.80 करोड़ की लागत से बनने वाले राजकीय अंबेडकर अनुसूचित जाति बालक छात्रावास के पुनर्निर्माण कार्य का वर्चुअल शिलान्यास मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जैतारण से किया। इस अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ स्थित छात्रावास परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ताराचंद सारस्वत ने शिलालेख का अनावरण किया।

विधायक सारस्वत ने इस मौके पर कहा कि यह श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक सौगात है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में श्रीडूंगरगढ़ में अब तक करोड़ों रुपये के विकास कार्य पूरे हो चुके हैं। आने वाले समय में भी भाजपा सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक योजनाएं लेकर आ रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में सरकार लगातार काम कर रही है और यह छात्रावास परियोजना क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी सुविधा सिद्ध होगी।

कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के एल.डी. पंवार, कृषि विपणन बोर्ड बीकानेर के अधीक्षण अभियंता सीताराम मीणा, देवराज हटीला, भाजपा ओबीसी मोर्चा के विनोद गिरी गुसाईं, महेश राजोतिया, पार्षद जगदीश गुर्जर, पवन इंदौरिया, जितेंद्र माली, थानमल भाटी, अनिल वाल्मीकि, मदन मेघवाल, पार्षद मघराज तेजी, एडवोकेट ओमप्रकाश बारोठिया, रतिराम गोदारा, चिमनाराम मेघवाल, पन्नाराम नायक सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।





















