भक्तों ने जयकारों के बीच निकाली शोभायात्रा, मंदिर में सजी मां की सजीव झांकी
NEXT 2 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। नवरात्र की महानवमी पर आडसर गांव में भक्तिभाव और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस मौके पर गांव में पहली बार एक विशेष आयोजन किया गया, जिसमें मां भगवती को 501 मीटर लंबी विशाल चूनरी ओढ़ाई गई।
सुबह गांव के शीतला माता मंदिर से चूनरी यात्रा की शुरुआत हुई। बैंड-बाजों की धुन पर श्रद्धालु, महिलाएं, युवतियां और युवा हाथों में चूनरी थामे पूरे उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए। “जय माता दी” के गगनभेदी जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा।
यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए आडसर माता धाम पहुंची। यहां भक्तों ने मां भगवती के चरणों में 501 मीटर की चूनरी अर्पित की। इस दौरान मां की सजीव झांकी भी सजाई गई, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।




















