NEXT 2 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती पर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य व बंगाल कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र पारख ने कहा कि गांधीजी के बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही समाज में शांति और भाईचारा कायम रह सकता है।

कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 121वीं जयंती भी मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया और “जय जवान जय किसान” के नारे लगाकर उनके योगदान को याद किया।
इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष ओम गुरावा, कन्हैयालाल सोमानी, मनोज पारख, विमल भाटी, मूलचंद स्वामी, राजेश मंडा, अमरचंद सिखवाल, रमेश प्रजापत, सीताराम सिंवर, मुनीराम दुसाद, चिमनलाल सिंधी, अयूब दमामी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने गांधीजी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।




















