#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

गोसाईं जी मंदिर में विश्व हिंदू परिषद का शस्त्र पूजन, माँ दुर्गा की महाआरती से गूंजा परिसर

By Next Team Writer

Published on:

भंवरलाल दुगड़ व जगदीश स्वामी ने किया दीप प्रज्वलन, रक्त से किया गया शस्त्रों का तिलक

NEXT 3 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। गोसाईं जी मंदिर कालू बास में गुरुवार सांय 4 बजे विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की ओर से परंपरागत शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत संरक्षक भंवरलाल दुगड़, जिला अध्यक्ष जगदीश स्वामी, प्रखंड अध्यक्ष रविकांत सैनी और जिला सहमंत्री वासुदेव सारस्वत ने दीप प्रज्वलन कर की।
इसके बाद पंडित पवन उपाध्याय ने प्रभु श्रीराम और माँ दुर्गा की भव्य महाआरती संपन्न करवाई।

सत्संग प्रमुख तिलोक प्रजापत ने विजय महामंत्र का उच्चारण कर धार्मिक उत्साह का संचार किया। इसके उपरांत पारंपरिक ढंग से विभिन्न शस्त्रों का पूजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रखंड मंत्री दीपक सेठिया, गौ रक्षा प्रमुख भीखाराम सुथार, नगर गौ रक्षा प्रमुख मुकेश प्रजापत, पूर्ण स्वामी, संतोष बोहरा, बजरंग दल सह संयोजक पवन व्यास, मिलन प्रमुख सौरभ दूगड़, बालोपासना प्रमुख मोहित बोरड़ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मातृशक्ति संयोजिका मीनाक्षी डागा, सह संयोजिका मीना मोरवाणी और दुर्गा वाहिनी सह संयोजिका प्रेक्षा पुगलिया ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

समापन सत्र में जिला अध्यक्ष जगदीश स्वामी और संरक्षक भंवरलाल दुगड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि शस्त्र पूजन केवल परंपरा नहीं, बल्कि धर्म रक्षा का संकल्प है।

इस दौरान पवन व्याससौरभ जी दूगड़ ने परंपरानुसार सभी शस्त्रों पर रक्त तिलक किया। अंत में प्रखंड मंत्री दीपक सेठिया ने सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा🟢 सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित🟢 श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो🟢 सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत