12 बजे होगी महाआरती, चांदनी में 800 किलो खीर का भोग, मुन्ना सरकार देंगे भजनों की प्रस्तुति
NEXT 3 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। सूडसर गांव स्थित इच्छापूर्ति हनुमानजी मंदिर में शरद पूर्णिमा का दो दिवसीय मेला 6 और 7 अक्टूबर को भरा जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी भक्तों में मेले को लेकर खास उत्साह है।
मंदिर के वरिष्ठ पुजारी महेश कुमार स्वामी ने बताया कि 6 अक्टूबर को सुंदरकांड पाठ के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इसके बाद 7 अक्टूबर को मुख्य मेला भरेगा। इस दौरान दिनभर में चार से पांच बार हनुमानजी का विशेष श्रृंगार किया जाएगा।
शाम 7 बजे से बीकानेर के प्रसिद्ध भजन गायक मुन्ना सरकार और उनके साथी कलाकार भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देंगे। रात 12 बजे महाआरती के बाद चांदनी में 800 किलो खीर का भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
पुजारी स्वामी ने बताया कि मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन, पुलिस और रेलवे विभाग को सूचित कर दिया गया है।




















