#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

विधायक ताराचंद सारस्वत ने गांधी-शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, संघ स्थापना दिवस पर हुए कार्यक्रमों में रहे शामिल

By Next Team Writer

Published on:

गांधी पार्क में पुष्पांजलि, शमशान भूमि में पौधारोपण, गौशाला में कराया चारा-गुड़ वितरण

NEXT 3 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। गांधी-शास्त्री जयंती और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर गुरुवार को शहरभर में विविध कार्यक्रम हुए। विधायक ताराचंद सारस्वत ने इन कार्यक्रमों में शामिल होकर जनसेवा का संदेश दिया।

गांधी पार्क में पुष्पांजलि, राष्ट्रहित में चलने का आह्वान

गांधी जयंती पर विधायक सारस्वत ने गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गांधीजी के आदर्श आज भी समाज को दिशा देते हैं, उनके बताए मार्ग पर चलकर हम राष्ट्रहित में कार्य कर सकते हैं।

शास्त्री जयंती पर पौधारोपण और सेवा अभियान

शास्त्री जयंती और सेवा पखवाड़े के तहत विधायक सारस्वत ने शमशान भूमि में पौधारोपण व सफाई अभियान में भाग लिया। इसके साथ ही उन्होंने गौशाला में पशुओं को चारा व गुड़ खिलाया।
उन्होंने कहा कि शास्त्रीजी का सादा जीवन और उच्च विचार हमें जनसेवा की प्रेरणा देते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसी भावना से राष्ट्रहित में कार्य कर रहे हैं।

संघ स्थापना दिवस पर संगोष्ठी, राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर चर्चा

भाजपा कार्यालय, श्रीडूंगरगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100वें स्थापना दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की गई। विधायक सारस्वत ने कहा कि संघ की विचारधारा राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है, और यह गर्व की बात है कि हम विश्व के सबसे बड़े संगठन से जुड़े हैं।

कार्यक्रम में भाजपा देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया, चेयरमेन मामल शर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़, ओबीसी जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं, महामंत्री दिलीप सिंह, संभाग प्रभारी कोजुराम सारस्वत सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा🟢 सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित🟢 श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो🟢 सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत