#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

संघ का शताब्दी वर्ष शुरू: मंडलवार विजयदशमी उत्सवों में दिखा उत्साह

By Next Team Writer

Updated on:

शस्त्र पूजन के साथ हुए कार्यक्रम, पथ संचलन में समाज का उमड़ा स्नेह

NEXT 3 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष प्रारंभ हो गया है। इसी उपलक्ष्य में विभिन्न मंडलों में विजयदशमी उत्सव और पथ संचलन कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को सांवतसर, बिग्गा, रिड़ी और आडसर ग्रामों में आयोजित उत्सवों में स्वयंसेवकों के साथ समाजबंधु और भगिनियां भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

शस्त्र पूजन से हुई शुरुआत

सभी स्थानों पर कार्यक्रम की शुरुआत परंपरानुसार शस्त्र पूजन से हुई। इसके बाद बौद्धिक सत्रों में संघ की विकास यात्रा, उपहास और विरोध के दौर, सामाजिक स्वीकृति, पंच परिवर्तन और संघ के बढ़ते व्याप पर विस्तार से चर्चा हुई।

गृह संपर्क और हिंदू सम्मेलन की रूपरेखा पर हुई चर्चा

बौद्धिक सत्रों में आगामी अभियानों की जानकारी दी गई।

  • 1 से 16 नवंबर तक संघ का व्यापक गृह संपर्क अभियान चलेगा।
  • 20 जनवरी से 10 फरवरी तक मंडल/बस्ती अनुसार हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

प्रमुख वक्ता और अध्यक्ष

  • बिग्गा में: सेवा भारती प्रांत टोली सदस्य लक्ष्मीनारायण भादू
  • सांवतसर में: श्रीडूंगरगढ़ खंड कार्यवाह पवन गोयतान
  • रीडी में: संघ के प्रांत सेवा प्रमुख नटवरलाल
  • आडसर में: बीकानेर विभाग कार्यवाह प्रदीप कुमार

कार्यक्रमों की अध्यक्षता रीडी में चेतनराम जाखड़, आडसर में अजय राज छाजेड़, बिग्गा में किशोर सिंह व सांवरमल ने की।

पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। समाज में उत्सव को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।

आगे इन स्थानों पर होंगे संचलन

इसी क्रम में आज सायं बापेऊ मंडल का पथ संचलन बापेऊ ग्राम में होगा।
4 अक्टूबर को

  • पूनरासर मंडल का संचलन पूनरासर ग्राम में
  • हेमासर मंडल का संचलन बेनीसर ग्राम में
  • श्रीडूंगरगढ़ नगर की आडसर बस्ती का संचलन आदर्श विद्या मंदिर से प्रारंभ होगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा🟢 सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित🟢 श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो🟢 सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत