#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

अणुव्रत सप्ताह में सौहार्द का संदेश: मालू भवन में प्रेम, एकता और संयम का हुआ संगम

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 3 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। अणुव्रत सप्ताह का तीसरा दिन शुक्रवार को मालू भवन में सांप्रदायिक सौहार्द दिवस के रूप में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण से हुई, जिसके बाद प्रभारी अंजू देवी पारख ने मंगलाचरण प्रस्तुत कर वातावरण को और भी मंगलमय बना दिया।

मुख्य प्रवचन में साध्वी संगीतश्री ने कहा कि समाज की सच्ची उन्नति तभी संभव है जब हम सब मिल-जुलकर प्रेम और सौहार्द से रहें। उन्होंने बताया कि आचार्य तुलसी, आचार्य महाप्रज्ञ और आचार्य महाश्रमण ने अणुव्रत के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। साध्वी ने कहा कि व्यक्ति जब स्वयं में सुधार लाता है, तभी समाज और राष्ट्र का सुधार संभव है।

कार्यक्रम में तेरापंथी सभा से विजयराज सेठिया, महिला मंडल से मधु झाबक तथा तेयुप से चमन श्रीमाल ने अपने विचार रखते हुए सांप्रदायिक सौहार्द की महत्ता को रेखांकित किया। वक्ताओं ने संकल्प दिलाया कि सभी समाज के लोग एक-दूसरे का सम्मान करेंगे और प्रेम एवं सौहार्द का वातावरण बनाएंगे।

सह प्रभारी विमल भाटी ने कहा कि सौहार्द की शुरुआत हमें अपने घर, समाज और गांव से करनी होगी। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता श्याम आर्य (धीरदेसर चोटियां) ने कहा कि सौहार्दपूर्ण समाज निर्माण के लिए जरूरी है कि हम नशामुक्त रहें, क्योंकि संयम और नशामुक्ति ही समाज में सच्ची एकता का आधार है।

कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों की सहभागिता रही। अल्ताफ रजा (इमाम हुसैन फिक्र-ए-मिल्लत) और कन्हैयालाल सारस्वत (कृषि अधिकारी) ने भी अपने विचार व्यक्त किए और सांप्रदायिक एकता को मजबूती देने का संदेश दिया।

अंत में साध्वी संगीतश्री और साध्वी डॉ. परमप्रभा ने प्रेरक कहानियों और गीतों के माध्यम से सभी को एकता, सहयोग और प्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम ने उपस्थित जनों के हृदय में यह भाव गहराई से उतारा कि समाज की उन्नति और शांति का आधार परस्पर सहयोग, सद्भाव और संयम है।

आये हुए अतिथियों का स्वागत दुपट्टा पहनाकर किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष सुमति पारख, मंत्री एडवोकेट रणवीर खीची, और उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन के.एल. जैन ने किया।

कार्यक्रम में अणुव्रत समिति से शुभकरण पारीक, मुकेश स्वामी, अशोक झाबक सहित नगर की विभिन्न संस्थाओं एवं संघीय संगठनों के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समिति की ओर से बताया गया कि 4 अक्टूबर को पर्यावरण दिवस तथा 5 अक्टूबर को नशामुक्ति दिवस मनाया जाएगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा🟢 सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित🟢 श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो🟢 सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत