हर गांव से भक्ति के रंग में रंगे श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा इलाका
NEXT 3 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल चरम पर है। सालासर बालाजी महाराज के दर्शन के लिए पदयात्रियों का सिलसिला लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को भी कई गांवों से श्रद्धालु नाचते-गाते हुए सालासर धाम के लिए रवाना हुए।

गांव गुसाईंसर, डेलवाँ, ठुकरियासर, जैतासर, सुरजनसर, आडसर और उदरासर से पदयात्रा संघ निकले। आथुना बास बालाजी मंदिर से रवाना हुए संघ में करीब 150 से ज्यादा श्रद्धालु शामिल थे।
डीजे की धुनों पर भजनों और गीतों के साथ श्रद्धालु नाचते-गाते हुए निकले। पूरे गांव में जयकारों की गूंज रही। पवन सारस्वत ने बताया कि संघ को रवाना करने पूरा गांव उमड़ पड़ा। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सबने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देकर विदा किया।

गांव की सीमा पर सरस धर्मकांटे पर बीरबल तावनिया और ग्रामीणों ने पदयात्रियों का स्वागत किया। तावनिया ने हरी झंडी दिखाकर संघ को सालासर धाम के लिए रवाना किया।
इस मौके पर पूर्व सरपंच तुलछीराम गोदारा, पूर्व सरपंच लेखराम गोदारा, बाबूलाल पंचारिया, गोपालराम पंचारिया, मोहनराम तावनिया, श्रीराम गोदारा, बेगाराम नाई, केसुराम सोनी, पवन सारस्वत सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
इसी तरह उदरासर से भी बालाजी महाराज का पदयात्रा संघ धूमधाम से रवाना हुआ। ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर गांव की सीमा तक विदा किया।




















