#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कांग्रेस के दिग्गज नेता रामेश्वर डूडी नहीं रहे: 25 महीने से कोमा में थे, बीकानेर स्थित घर पर ली आखिरी सांस

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 4 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान की राजनीति को शुक्रवार देर रात बड़ा झटका लगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी का शुक्रवार रात करीब 1 बजे निधन हो गया। वे पिछले 14 महीने से कोमा में थे

62 साल की उम्र में डूडी ने बीकानेर स्थित अपने वैध मघाराम कॉलोनी स्थित घर पर अंतिम सांस ली। अगस्त 2023 में उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था, जिसके बाद से वे होश में नहीं आ सके।

पहले जयपुर और फिर दिल्ली में चला इलाज
ब्रेन हैमरेज के बाद रामेश्वर डूडी को पहले जयपुर ले जाया गया, जहां हालत में सुधार न होने पर उन्हें दिल्ली शिफ्ट किया गया। डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद वे कोमा से बाहर नहीं आ पाए। कुछ दिन पहले ही परिजन उन्हें दिल्ली से बीकानेर लेकर आए थे।

घर पर बनाया गया था मिनी आईसीयू
बीकानेर लाने के बाद उनके घर पर ही एक आईसीयू वार्ड बनाया गया था। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही थी। शुक्रवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ी और रात 1 बजे निधन हो गया।

राजस्थान की राजनीति को बड़ा नुकसान

रामेश्वर डूडी नोखा के रायसर गांव के रहने वाले थे। वे किसानों की आवाज माने जाते थे। राजनीति में उन्होंने पंचायत समिति प्रधान, जिला प्रमुख, विधायक, सांसद और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जैसे अहम पद संभाले।

वर्तमान में उनकी पत्नी सुशीला डूडी नोखा से कांग्रेस विधायक हैं।

कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने जताया दुख
रामेश्वर डूडी के निधन की खबर फैलते ही राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई।
केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिश्नाराम सियाग, भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर पंचारिया, भाजपा नेता बिहारीलाल बिश्नोई, शशिकांत शर्मा और अशोक भाटी ने गहरा दुख जताया। सभी ने कहा कि “राजस्थान ने एक सशक्त और जमीन से जुड़े नेता को खो दिया है।”

आज दोपहर 1 बजे जाट बगीची में अंतिम संस्कार

भतीजे अतुल डूडी ने बताया कि अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर 1 बजे बीकानेर की जाट बगीची में किया जाएगा। समर्थकों और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा🟢 बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा🟢 बीदासरिया में युवाओं का बड़ा संकल्प: मृत्यु भोज और शराब को कहा अलविदा