#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

साइबर ठगी से बचने के टिप्स सीखे:  पीएम श्री विद्यालय में ‘साइबर थ्रेड्स सिक्योरिटी अवेयरनेस’ कार्यशाला, 315 विद्यार्थी हुए शामिल

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 04 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़कस्बे के ताल मैदान स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को यूथ एवं इको क्लब की ओर से ‘साइबर थ्रेड्स सिक्योरिटी अवेयरनेस एंड साइबर हाइजीन’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कम्प्यूटिंग (CDAC) के मनोनीत साइबर एम्बेसडर एवं शिक्षा निदेशालय के पूर्व सहायक निदेशक पल्लव मुखर्जी ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए। उन्होंने फिशिंग, पहचान चोरी, रैंसमवेयर, मालवेयर, और साइबर जासूसी जैसे खतरों पर विस्तार से चर्चा की।

मुखर्जी ने कहा कि साइबर अपराध की कोई भौतिक सीमा नहीं होती, और आज के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस युग में आपकी डिजिटल पहचान और फोटो पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, मजबूत पासवर्ड बनाएं, सोशल मीडिया पर निजी फोटो अपलोड न करें और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में सावधानी बरतें

उन्होंने वीडियो के माध्यम से साइबर ठगी के उदाहरण दिखाए और बताया कि घटना होने पर घबराएं नहीं, बल्कि साइबर हेल्पलाइन और पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि डिजिटल अरेस्टिंग जैसी कोई व्यवस्था अभी लागू नहीं है, इसलिए जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है।

कार्यशाला भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, नेशनल इंफॉर्मेशन सेंटर (NIC) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT)  के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई। यूथ एवं इको क्लब प्रभारी डॉ. राधाकिशन सोनी ने भी विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

अंत में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 30 विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ममता गोयल, पल्लव मुखर्जी का अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में उप-प्राचार्य बालाराम मेघवाल, दीपक चौधरी, सोमेंद्र बैंस, विमला, भंवरलाल स्वामी, शुभकरण बिस्सू, सुखाराम रैगर, पंकज गौड़, केशव आसोपा सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

कार्यशाला में कुल 315 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा🟢 सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित🟢 श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो🟢 सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत