#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सर्व समाज द्वारा श्मशान भूमि हेतु भूमि आवंटन की मांग

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 7 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। मंगलवार को नगरपालिका द्वारा अब्दुल्ला गेस्ट हाउस में आयोजित जनकल्याण शिविर में सर्व समाज की ओर से बिग्गा बास क्षेत्र में श्मशान भूमि आवंटन के लिए प्रार्थना पत्र सहित ज्ञापन नगर पालिका प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया।

ज्ञापन में बताया गया कि कस्बे के पश्चिम दिशा में स्थित कालू बास का मुक्ति धाम, पूर्व दिशा के बिग्गा बॉस क्षेत्र से काफी दूरी पर स्थित है। जिसके कारण अंतिम संस्कार हेतु दूर जाना पड़ता है और हिंदू समाज के सभी वर्गों को अत्यधिक असुविधा का सामना करना पड़ता है।

इस संदर्भ में स्थानीय निवासियों ने मांग की कि बिग्गा बास क्षेत्र में श्मशान भूमि हेतु उपयुक्त भूखंड का आवंटन शीघ्र किया जाए, जिससे कस्बे के वासियों को राहत मिल सके।

ज्ञापन देने वालों में बिहारी लाल पटवारी, खयाली राम महावर, रवि कांत सैनी, हिम्मत नाथ, गोपाल सिखवाल, श्रीभगवान पुजारी, घनश्याम माली, भरत सिखवाल, विक्की सैनी, नंदलाल भार्गव, पिंटू मीना, बाबूलाल सैनी, रामा स्वामी सहित अन्य सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा🟢 सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित🟢 श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो🟢 सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत