#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

दुलचासर-सूडसर मंडल में संघ का विजयदशमी उत्सव और पथ-संचलन, घोष बना आकर्षण का केंद्र

By Next Team Writer

Published on:

गांव के मुख्य मार्गों पर कदमताल करते निकले स्वयंसेवक, ग्रामजनों ने की पुष्पवर्षा


NEXT 9 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दुलचासर-सूडसर मंडल (दुलचासर, देराजसर, गोपालसर, सूडसर, टेऊ, दूसारना बड़ा, पंडरिकजी, पिपासरिया) की ओर से गुरुवार को विजयदशमी उत्सव और पथ-संचलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत पथ-संचलन से हुई। संघ की पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों ने अनुशासित अंदाज में कदम से कदम मिलाते हुए गांव के प्रमुख मार्गों से संचलन किया। इस दौरान संघ का घोष आकर्षण का केंद्र बना रहा। ग्रामजनों ने पवित्र भगवा ध्वज पर पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।

संचलन के बाद आयोजित विजयदशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम में मुख्य बौद्धिक वक्ता नोखा जिला संघचालक सुरेन्द्र सिंह ने संघ की शताब्दी वर्ष यात्रा, स्थापना के उद्देश्य, वर्तमान विस्तार, ‘पंच प्रण’ और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने संघ के कार्यों को समाज जीवन से जोड़ने का आह्वान किया।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार 10 अक्टूबर को गुसाईंसर बड़ा, उदरासर, धनेरू मंडल और श्रीडूंगरगढ़ नगर की मोमासर बास बस्ती में भी विजयदशमी उत्सव एवं पथ-संचलन का आयोजन किया जाएगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा🟢 सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित🟢 श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो🟢 सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत