NEXT 11 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को एनएसएस इकाई की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर और स्वामी विवेकानंद हरित बाल क्रीड़ांगन में श्रमदान कर सफाई की।

प्राचार्य ममता गोयल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रमदान केवल सफाई का कार्य नहीं, बल्कि यह शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। इससे सहयोग, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत होती है।

कार्यक्रम प्रभारी उप प्राचार्य मदनलाल कड़वासरा के निर्देशन में एनएसएस की दोनों इकाइयों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस अवसर पर उप प्राचार्य दीपक चौधरी ने कहा कि विद्यार्थियों को समाज सेवा के कार्यों में हमेशा आगे रहना चाहिए, क्योंकि यही सच्ची शिक्षा है।

श्रमदान कार्यक्रम में रेणु, रजनी पाटोदिया, सोनल शर्मा, सुरभि पारीक सहित विद्यालय स्टाफ के अन्य सदस्य भी शामिल हुए और विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।















