NEXT 12 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। पुलिस सहायता संगठन (Regd. 63), हनुमानगढ़ की ओर से बीकानेर जिले के उस्मान चूनगर को जिला सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लालचंद धांधल और हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष रिकी गर्ग ने संयुक्त रूप से की।
संगठन का उद्देश्य गरीबों, महिलाओं और जरूरतमंदों को पुलिस के माध्यम से सुरक्षा व सहयोग दिलाना, समाज में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना और पुलिस-जनता के बीच बेहतर तालमेल बनाना है। संगठन के नियमों के अनुसार, प्रत्येक सदस्य को समाज में पुलिस की सकारात्मक छवि बनाने की दिशा में सक्रिय रहना होता है।
नवनियुक्त जिला सचिव उस्मान चूनगर ने कहा कि वे संगठन की नीतियों और नियमों के अनुरूप कार्य करते हुए बीकानेर में पुलिस सहायता संगठन की पहचान को और मजबूत बनाएंगे।
प्रदेश अध्यक्ष लालचंद धांधल ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि उस्मान चूनगर अपनी जिम्मेदारी निष्ठा और ईमानदारी से निभाते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।















