#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ : उप जिला अस्पताल में गायनिक व दंत चिकित्सक के अभाव में मरीज परेशान, शीघ्र नियुक्ति की मांग

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 13 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय उप जिला चिकित्सालय, श्रीडूंगरगढ़ में लंबे समय से स्त्री रोग विशेषज्ञ (गायनिक डॉक्टर) और दंत चिकित्सक के पद रिक्त होने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल क्षेत्र का सबसे बड़ा सरकारी चिकित्सा केंद्र है, जहाँ प्रतिदिन हजारों मरीज इलाज के लिए आते हैं, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के कारण कई मरीजों को बीकानेर या अन्य शहरों का रुख करना पड़ता है।

स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता तुलसीराम चौरड़िया ने इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बीकानेर को पत्र लिखकर मांग की है कि जल्द से जल्द गायनिक डॉक्टर और दंत चिकित्सक की नियुक्ति की जाए। उन्होंने कहा कि प्रसव से जुड़ी महिलाएँ डॉक्टर की अनुपस्थिति में भारी जोखिम झेल रही हैं और दूरस्थ स्थानों तक जाने के कारण आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है।

चौरड़िया ने बताया कि यह स्थिति जनहित के विपरीत और अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से आग्रह किया है कि आमजन की सुविधा को देखते हुए दोनों पदों पर तत्काल नियुक्ति की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: ओसवाल पंचायत की होलिका दहन शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब🟢 श्री ओसवाल पंचायत की नई आवासीय परियोजना का ब्रोशर जारी, 4 मार्च को होगा शिलान्यास, शाम 6 बजे निकलेगी शोभायात्रा