अशोक बिहानी अध्यक्ष, विजय महर्षि मंत्री और गजानंद सेवक उपाध्यक्ष निर्वाचित
NEXT 15 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। स्थानीय लोक शिक्षण समिति का त्रिवार्षिक अधिवेशन मंगलवार को समिति अध्यक्ष रामचंद्र राठी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। बैठक में समिति की नई कार्यकारिणी के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए।
निर्वाचन अधिकारियों ओमप्रकाश शर्मा, दयाशंकर शर्मा और डॉ. विनोद सुथार ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई।
सर्वसम्मति से अशोक कुमार बिहानी को अध्यक्ष, गजानंद सेवग को उपाध्यक्ष और विजय महर्षि को मंत्री पद के लिए चुना गया।
इसके अलावा भंवरलाल भोजक उपमंत्री, रविशंकर पुरोहित हिसाब परीक्षक, विजयराज सेठिया कोषाध्यक्ष और सुशील कुमार बिहानी प्रचार मंत्री निर्वाचित हुए।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रामचंद्र राठी, हरिप्रसाद शर्मा, महावीर प्रसाद सारस्वत, शूरवीर मोदी, कुलदीप शर्मा, गोपाल तापड़िया, श्याम सुंदर मूंधड़ा, संदीप मारू और महेश जोशी को जिम्मेदारी सौंपी गई। इन दौरान
बैठक के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समिति की ओर से बधाई दी गई। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा लोक शिक्षण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने का संकल्प लिया।















