#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में दीपावली पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का दौरा, कार्यकर्ताओं से ली जनसमस्याओं की जानकारी

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 19 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। दीपावली के शुभ अवसर पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल रविवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार के निवास पर पहुंचकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

राज्यमन्त्री की माँ से केंद्रीय मंत्री ने लिया दीपावली पर स्नेहिल आशीर्वाद

मंत्री मेघवाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं, जिनके समर्पण और मेहनत से ही केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं गांव-गांव तक पहुंच रही हैं।

कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर मंत्री मेघवाल को क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया और उनके समाधान की मांग रखी।

इस अवसर पर भाजपा नेता गुमान सिंह राजपुरोहित, नगर पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष विनोद गिरि गोस्वामी, रामेश्वर पारीक, किशन गोदारा, बाबूलाल दर्जी, कोडाराम भादू, भंवरसिंह तंवर, शिव प्रसाद तावनिया, रतनसिंह राठौड़, भंवरलाल बाना, पार्षद पवन उपाध्याय, रजत आसोपा, भरत सुथार, एडवोकेट चन्द्रप्रकाश बारूपाल, ओमप्रकाश मेघवाल, तोलाराम मारू, परमेश्वर स्वामी, मोहनलाल जाखड़, पवन नाई, रतिराम गोदारा, नरेश सोनी, गोपाल नाई, बिलाल बहलीम सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 चूरू- सादुलपुर रेलखंड पर सब-वे का काम शुरू, कई ट्रेनें रहेंगी आंशिक रद्द और कुछ का रूट बदलेगा🟢 अजमेर पहुँचे श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को दी शोक संवेदना🟢 राजस्थानी भाषा जन जागरण अभियान कल से शुरू🟢 कितासर जीएसएस पर कल दो घंटे का शटडाउन🟢 विहिप श्रीडूंगरगढ़ की बैठक में नई कार्यकारिणी घोषित, 16 दिसंबर को होगा रक्तदान शिविर🟢 RBSE ने बढ़ाई 10वीं-12वीं परीक्षा फीस: अब हर स्टूडेंट को देने होंगे 850 रुपए, प्रैक्टिकल फीस भी दोगुनी