NEXT 28 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राष्ट्रीय योग क्रांति अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी योगाचार्य ओम प्रकाश कालवा ने कहा कि भारत विश्व को कल्याण के मार्ग पर ले जाने की क्षमता रखता है। उन्होंने बताया कि उनकी पूरी योग टीम एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही है, जिसकी रिपोर्ट जल्द ही आयुष मंत्रालय और भारत सरकार को सौंपी जाएगी।
कालवा ने कहा कि भारत ही ऐसा देश है जो “वसुधैव कुटुंबकम्” की भावना से प्रेरित होकर विश्व कल्याण का संदेश देता है। लेकिन देश की प्राचीन और प्रमाणिक परंपराएं जैसे योग और आयुर्वेद आज कुछ स्वार्थी तत्वों द्वारा दबाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन परंपराओं को फिर से जन-जन तक पहुंचाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
कालवा ने बताया कि अभियान के राष्ट्रीय ब्रांड एम्बेसडर के रूप में अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक राजदूत योगगुरु सुनिल सिंह और प्रदेश ब्रांड एम्बेसडर के रूप में क्रांतिकारी योगाचार्य रामावतार यादव (सीकर) को नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अभियान की राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित की जाएगी ताकि देशभर में योग पद्धति को धरातल पर लागू करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।















