NEXT 30 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। भोमिया दादा सेवा समिति मोमासर के तत्वावधान में गुरुवार को गोपाष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। पंडित राजूराम के नेतृत्व में गोमाताओं का तिलक कर, माला पहनाकर विधिवत पूजन किया गया। इसके बाद गायों को गुड़, खल व प्रसाद खिलाया गया।

गौरतलब है कि भोमिया दादा सेवा समिति का गठन 1 जुलाई 2021 को किया गया था। प्रारंभिक वर्षों में समिति द्वारा खुले आसमान के नीचे अस्थायी रूप से गौसेवा की जाती रही। अब वर्ष 2025 में दानदाताओं के सहयोग से ट्रॉमा सेंटर के लिए भूमि क्रय कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। वर्तमान में वहीं पर गौवंश का उपचार व सेवा कार्य जारी है।

पर्व के अवसर पर सेवा समिति की बहनों पलक भाटी, स्वाति शर्मा, ममता भाटी और मोनिका ने सेंटर परिसर में आकर्षक रंगोली सजाकर पर्व को मनमोहक रूप दिया तथा विभिन्न सेवा कार्यों में सहयोग किया।

कार्यक्रम में गोपालक सुखराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व गौसेवक उपस्थित रहे।















