#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

राजकीय विधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मनाया गया जनजाति गौरव दिवस

By Next Team Writer

Published on:

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर विशेष आयोजन, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा

NEXT 15 नवम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय विधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जनजाति गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य प्रो. भगवाना राम विश्नोई की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए।

मुख्य वक्ता ने बताया- बिरसा मुंडा हमेशा साथ रखते थे रामायण और गीता

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. दिग्विजय सिंह शेखावत (पूर्व प्राचार्य, राजकीय डूंगर महाविद्यालय) ने बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष पर प्रेरक व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा के गुरु जयपाल नाग थे और वे शिक्षा के प्रति बेहद गंभीर थे। वे हमेशा अपने साथ रामायण और गीता रखते थे।

प्रो. शेखावत ने बिरसा मुंडा द्वारा

  • औषधीय पौधों के उपयोग,
  • आदिवासी भूमि की रक्षा,
  • और जन-जागरण आंदोलनों

पर किए गए प्रयासों को रेखांकित करते हुए कहा कि उनकी जुझारू नेतृत्व क्षमता के कारण ही उन्हें धरती आबा और पूर्व गांधी कहा जाता है। उन्होंने बताया कि 1908 में निधन के बाद भी उनके प्रयासों से आदिवासियों के हक में कई कानून बने।

निबंध, चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताएँ- विजेताओं को मिले प्रमाण पत्र

कार्यक्रम में निबंध, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएँ आयोजित हुईं। विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

ऑनलाइन माध्यम से भी प्राचार्य का संवाद

कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य द्वारा ऑनलाइन माध्यम से भी महाविद्यालय सदस्यों व विद्यार्थियों से संवाद कर जनजाति गौरव दिवस का महत्व समझाया गया।

‘वंदे मातरम’ के साथ हुआ समापन

कार्यक्रम का संचालन डॉ. मीनाक्षी कुमावत ने किया। अंत में प्रो. कुमुद जैन ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। समापन पर सामूहिक रूप से वंदे मातरम का वाचन किया गया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 खबर का असर: 1 घंटे में मिला टैक्सी में छूटा बैग, चालक की ईमानदारी आई काम🟢 टैक्सी में छूटा बैग, चालक ने ईमानदारी दिखाकर लौटाने की अपील की🟢 आस्था और श्रद्धा के साथ शुरू हुआ वीर बिग्गाजी महाराज का दो दिवसीय मेला🟢 श्रीडूंगरगढ़ में बालिका छात्रावास को मिली सौगात: 3.51 लाख से बनेगी ई-लाइब्रेरी, समाज के भामाशाहों ने की कई घोषणाएं🟢 2625वीं महावीर जयंती कल: प्रभात फेरी, नाटिकाएं और भजन संध्या के साथ होगा भव्य आयोजन🟢 अम्बेडकर कॉलोनी में युवाओं की हुंकार: घर-घर जाकर जोड़ेंगे समाज; शिक्षा व नशामुक्ति का लिया संकल्प