#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कांग्रेस में बड़ा बदलाव: 45 जिलाध्यक्ष नियुक्त, अब भी 5 पद खाली, देखें पूरी लिस्ट

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 23 नवम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान में कांग्रेस ने बड़ा फेरबदल करते हुए 50 में से 45 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। यह बदलाव राहुल गांधी के रायशुमारी मॉडल के तहत किया गया। इस प्रक्रिया के दौरान अलग-अलग जिलों में पर्यवेक्षकों ने नेताओं की राय ली और प्रत्येक जिले से छह नामों का पैनल तैयार कर हाईकमान को भेजा। रिपोर्ट पर संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और वरिष्ठ नेताओं की चर्चा के बाद अंतिम सूची राहुल गांधी ने फाइनल की।

12 मौजूदा विधायकों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

कांग्रेस ने इस बार संगठन को मजबूत करने और ज़मीन से जुड़े नेतृत्व को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से 12 विधायकों को जिलाध्यक्ष बनाया है। इनमें अजमेर ग्रामीण से विकास चौधरी, बांसवाड़ा से अर्जुन सिंह बामणिया, डीडवाना-कुचामन से जाकिर हुसैन गैसावत, धौलपुर से संजय जाटव, जयपुर ग्रामीण वेस्ट से विद्याधर सिंह चौधरी, डूंगरपुर से गणेश घोघरा, झुंझुनूं से रीटा चौधरी, जोधपुर ग्रामीण से गीता बरवड़, करौली से घनश्याम मेहर, सवाई माधोपुर से इंद्रा मीणा, श्रीगंगानगर से रूपिंदर सिंह कुन्नर और चूरू से मनोज मेघवाल शामिल हैं।

पूर्व विधायकों की भी वापसी

पार्टी ने 5 जिलों में पूर्व विधायकों को जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठनात्मक अनुभव को प्राथमिकता दी है। इनमें अजमेर शहर में राजकुमार जयपाल, जयपुर ग्रामीण में गोपाल मीणा, भीलवाड़ा ग्रामीण में पूर्व मंत्री रामलाल जाट, कोटपूतली-बहरोड़ में इंद्राज गुर्जर और उदयपुर ग्रामीण में रघुवीर सिंह मीणा शामिल हैं।

8 जिलाध्यक्षों को दोबारा मौका

कांग्रेस ने 8 जिलों में मौजूदा जिलाध्यक्षों को ही आगे जारी रखने का फैसला किया है। इनमें भरतपुर के दिनेश सिंह सूपा, बीकानेर ग्रामीण के बिशनाराम सियाग, दौसा के रामजीलाल ओड, कोटा ग्रामीण के भानुप्रताप सिंह, सीकर की सुनीता गठाला, उदयपुर शहर के फतेह सिंह राठौड़ और जयपुर ग्रामीण में फिर से गोपाल मीणा को मौका दिया गया है। इसके अलावा जाकिर हुसैन गैसावत को नागौर के स्थान पर नए बने कुचामन-डीडवाना जिले की कमान दी गई है।

5 जिलों में अभी भी फैसला लंबित

जयपुर शहर, प्रतापगढ़, राजसमंद, बारां और झालावाड़ में जिलाध्यक्ष की घोषणा नहीं हो सकी है। इनमें बारां और झालावाड़ में उपचुनाव के कारण रायशुमारी नहीं हुई, जबकि जयपुर, प्रतापगढ़ और राजसमंद में चयन को लेकर अभी भी सहमति नहीं बन पाई है।

जातीय और महिला प्रतिनिधित्व का संतुलन

कांग्रेस ने नियुक्तियों में सामाजिक संतुलन को भी ध्यान में रखा है। 45 जिलाध्यक्षों में 16 ओबीसी, 9 एससी, 8 एसटी, 8 सामान्य वर्ग और 4 अल्पसंख्यक वर्ग से हैं। साथ ही 7 महिलाओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, जो संगठन में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाती है।

चुनावी तैयारी के संकेत

राजस्थान में यह नई जिला टीम कांग्रेस के अगले राजनीतिक अभियान और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लक्ष्य के साथ देखी जा रही है। माना जा रहा है कि कांग्रेस इन नियुक्तियों के जरिए आगामी चुनावों से पहले जमीन पर पकड़ मजबूत करना चाहती है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 तेज धमाके के साथ 11 केवी लाइन का तार टूटा, मुख्य रास्ते पर गिरा; सातलेरा गांव की बिजली आपूर्ति ठप🟢 श्रीडूंगरगढ़ में रास्ता रोककर कुल्हाड़ी व लाठियों से हमला, युवक से ₹10,750 छीनने का आरोप, जरिये इस्तगासा मामला दर्ज🟢 रखरखाव कार्य के चलते 4 घंटे बिजली रहेगी बंद, रिड़ी व ऊपनी जीएसएस से जुड़े कई गांव प्रभावित🟢 चर्चित कांड: सोना हड़पने के आरोप में आरोपी की जमानत खारिज🟢 विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप, कोर्ट में परिवाद पेश